पानसेमल में भव्य कलशयात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू | श्री राधाकृष्ण धाम में उमड़ा जनसैलाब

बड़वानी जिले के पानसेमल से धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।श्री राधाकृष्ण धाम परिवार मेन्द्राणा में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव की शुरुआत श्री गायत्री मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा और प्रतिमाओं की शोभायात्रा के साथ हुई।इस दौरान भगवान शिव परिवार, मां नर्मदा और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ श्री राधाकृष्ण धाम तक ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं-बहनें और विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु धार्मिक भजनों और गीतों पर झूमते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं के लिए दिलीप सोनी के निवास पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।आयोजक समिति और राधाकृष्ण धाम से जुड़े लोकेश शुक्ला एवं साधकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव परिवार, मां नर्मदा और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।वहीं 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात 8 बजे से 11 बजे तक सूरत के प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा।इसके बाद 5 सितंबर को भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ और पुण्यलाभ लेने की अपील की है।भव्य शोभायात्रा में संत राजाराम दास महाराज, संत प्रवीणदास महाराज और संत शंकर दास महाराज सहित अनेक संत-महंतों की मौजूदगी रही।भक्ति और आस्था से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक माहौल में रंग दिया।पानसेमल, जिला बड़वानी से सतीश केवट की रिपोर्ट।

Place your order

Fill out the form below to order your items. Once submitted, we’ll send you a payment link by email and get your order ready for shipping.

← Back

Your message has been sent

Pick items:(आवश्यक)

टिप्पणी करे