हल्द्वानी में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में बड़वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन

विधायक राजेंद्र मंडलोई और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट


बड़वानी, मध्य प्रदेश। हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बड़वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार रात कारंजा चौराहे पर हुए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी और विधायक राजेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने मामले को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए राहुल गांधी के समर्थन में विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया।

टिप्पणी करे