मुलताई के सुभाष वार्ड में उपचुनाव का ऐलान, 29 सितंबर को मतदान

बैतूल जिले से बड़ी खबर

बैतूल जिले से काशीनाथ साहू की रिपोर्ट

बैतूल जिले के मुलताई नगर के सुभाष वार्ड में पार्षद पद के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। वार्ड क्रमांक 4 में 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 3 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा पार्षद पंजाब चिकाने के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। चुनाव की तारीख घोषित होते ही सुभाष वार्ड में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं, चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही वार्ड में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

टिप्पणी करे