बैतूल: मुलताई पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹14.70 लाख का मशरूका बरामद

बैतूल से बड़ी खबर सामने आई है।
मुलताई पुलिस ने खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम करपा, महतपुर और बरई में किसानों के खेतों से लगातार भैंस चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 713/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील रघुवंशी, जय गावंडे, अंकित रघुवंशी और उमेश रघुवंशी शामिल हैं। पुलिस ने तीन भैंसों की कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये और पिकअप वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई है।
चारों आरोपियों को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई।
बैतूल जिले से काशीनाथ साहू की रिपोर्ट, न्यूज़ 24 पब्लिक टीवी।

टिप्पणी करे